HomeHimachalSirmaurचलती बस के अचानक ब्रेक फेल... चालक की सूझबूझ से बच गई...

चलती बस के अचानक ब्रेक फेल… चालक की सूझबूझ से बच गई सवारियों की जान, मची अफरा-तफरी

राजगढ़ उपमंडल के सनोरा के समीप सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त टल गया, जब शिलाई से सोलन जा रही जीत कोच बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के सनोरा के समीप सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त टल गया, जब शिलाई से सोलन जा रही जीत कोच बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस में आई तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक का प्रेशर पाइप फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होने लगी और यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ, धैर्य और साहस का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे सुरक्षित दिशा में मोड़ दिया। चालक की तत्परता के चलते बस गहरी खाई में जाने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण : बिंदल बोले- उन पर हत्या के प्रयास का केस, ईंटें बरसाने वालों पर कार्रवाई नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि चालक समय रहते सही निर्णय नहीं लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ और हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी के कारण कई परिवार बड़ी त्रासदी से बच गए।

ये भी पढ़ें:  मंडी में व्हीकल पासिंग प्रक्रिया होगी सरल व पारदर्शी, 19 दिसंबर को केवल प्राइवेट वाहनों की पासिंग
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More