होमHimachalSolanसोलन की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, हंगरी के प्रतिष्ठित स्टाइपेंडियम...

सोलन की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, हंगरी के प्रतिष्ठित स्टाइपेंडियम हंगारिकम छात्रवृत्ति के लिए चयन

जिला सोलन की कंडाघाट तहसील के गांव बिशा की बेटी बबीता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की कंडाघाट तहसील के गांव बिशा की बेटी बबीता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रामलाल की पुत्री बबीता शर्मा का चयन हंगरी सरकार की प्रतिष्ठित Stipendium Hungaricum Scholarship के अंतर्गत उच्च शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यक्रम के लिए हुआ है।

बबीता शर्मा को हंगरी के University of Pannonia में वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यक्रम के लिए प्रवेश एवं छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। यह छात्रवृत्ति विश्वभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी जाती है।

बबीता शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव बिशा और जिला में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। उनकी इस सफलता से यह सिद्ध होता है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थी भी अपनी मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  आग की भीषण लपटों की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

बबीता शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा शुभचिंतकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उन्होंने कहा कि वह अपने अनुसंधान कार्य के माध्यम से विज्ञान एवं समाज के विकास में योगदान देने का प्रयास करेंगी।

परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने बबीता शर्मा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.34 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में चंडीगढ़ से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Latest Articles

Explore More