HomeHimachalराष्ट्रीय रग्बी 7s चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी हिमाचल की बेटियां, अंडर-18 टीम...

राष्ट्रीय रग्बी 7s चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी हिमाचल की बेटियां, अंडर-18 टीम हैदराबाद रवाना

हिमाचल प्रदेश की अंडर-18 बालिका रग्बी टीम 6 और 7 जुलाई को हैदराबाद में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल रग्बी 7s (सेवन्स) चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई है।ufc

शिमला/पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश की अंडर-18 बालिका रग्बी टीम 6 और 7 जुलाई को हैदराबाद में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल रग्बी 7s (सेवन्स) चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई है। प्रतियोगिता से पहले पांवटा साहिब में टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने फिटनेस, कौशल और टीम रणनीति पर विशेष अभ्यास किया।

इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन द्वारा आयोजित 2026 जूनियर नेशनल रग्बी 7s चैंपियनशिप का आयोजन वोक्सेन यूनिवर्सिटी, सदाशिवपेट, संगारेड्डी, हैदराबाद (तेलंगाना) में होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन की टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर पांवटा साहिब के एम.सी. ग्राउंड में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने फिटनेस, तकनीकी कौशल और टीम रणनीति पर विशेष अभ्यास किया।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

टीम की कप्तानी अंकिता चौधरी (कोटड़ी व्यास) करेंगी। टीम में स्नेहा चौधरी, नंदिता देवी, रितिका, दिव्यांशी परि, महक, अंशिका शर्मा, दिव्या ठाकुर, पायल वर्मा, रिधिमा, इच्छा और रिधि कौशल शामिल हैं। टीम के कोच नवप्रीत सिंह होंगे, जबकि अनीशा चौधरी मैनेजर नियुक्त हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद, महासचिव विशाल सरीन, सुधीर और धर्मेंद्र चौधरी ने पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और मैनेजर को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगी। साथ ही खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस की ‘गारंटियों’ पर बिंदल का तीखा वार; बोले- नगर निकाय चुनाव में जनता देगी करारा जवाब
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More