HomeHimachalSirmaurसिरमौर: शिलाबाग इलाके में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी,...

सिरमौर: शिलाबाग इलाके में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, गिरने से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत पहाड़ी क्षेत्र में गिरने के कारण हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत पुलिस चौकी शिलाबाग क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भगत राम (60) पुत्र स्वर्गीय दीनानाथ, निवासी गांव ननू, डाकघर बलग, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शव कुथल गांव स्थित जनोल घासनी में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत पहाड़ी क्षेत्र में गिरने के कारण हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ये भी पढ़ें:  राम मंदिर चढ़ावे पर सियासत तेज: CM सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले— 'यह पैसे नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था की चोरी'

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने की है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More