होमHimachalUnaशादी से लौट रहे हिमाचल के दंपती समेत तीन की दर्दनाक मौत,...

शादी से लौट रहे हिमाचल के दंपती समेत तीन की दर्दनाक मौत, चंडीगढ़ में कंटेनर से टकराई कार

मोहाली-कुराली हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तीन लोगों की मौत हो गई।

ऊना/मोहाली : मोहाली-कुराली हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मैहतपुर के व्यापारी आदित्य जैन, उनकी पत्नी और देहलां गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुरेश ऐरी की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार तीनों लोग चंडीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद ऊना लौट रहे थे। खरड़ के समीप भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास घड़ूंआ थाना क्षेत्र में उनकी कार (HP20G5666) के आगे चल रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रही कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : HPSEDC को प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने के निर्देश

मृतकों की पहचान देहलां निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुरेश ऐरी, मैहतपुर के व्यापारी आदित्य जैन और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य जैन और उनकी पत्नी की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हादसा, गहरी खाई में लुढ़का टिप्पर, एक की गई जान, दूसरा गंभीर
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More