होमHimachalSirmaurरोटरी क्लब नाहन संगिनी को मिला नया नेतृत्व, मोनिका जैन ने अध्यक्ष,...

रोटरी क्लब नाहन संगिनी को मिला नया नेतृत्व, मोनिका जैन ने अध्यक्ष, भावना रतन ने संभाला सचिव का दायित्व

नाहन में आयोजित स्थापना समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटेरियन धीरज मेघलानी मौजूद रहे।

नाहन : रोटरी क्लब नाहन संगिनी के स्थापना समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। समारोह के दौरान रोटेरियन मोनिका जैन को क्लब की नई अध्यक्ष और रोटेरियन भावना रतन को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नाहन में आयोजित स्थापना समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटेरियन धीरज मेघलानी मौजूद रहे। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नई अध्यक्ष मोनिका जैन एक सफल व्यवसायी होने के साथ लंबे समय से सामाजिक सेवा से जुड़ी हुई हैं। वह इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से क्लब की सेवा गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  रेणुका बांध विस्थापितों की दो बड़ी मांगें मंजूर, संघर्ष समिति बोली- समस्याएं सुलझती रहीं तो परियोजना को देंगे पूरा सहयोग

इस वर्ष रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने “Unstoppable – Creating Lasting Impact” थीम को अपनाया है। पदभार ग्रहण करने के बाद मोनिका जैन ने कहा कि क्लब का लक्ष्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि ऐसे स्थायी बदलाव लाना है, जिनका समाज पर लंबे समय तक सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे। उन्होंने कहा कि पूरी टीम “Service Above Self” की भावना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाएगी।

समारोह का समापन नई कार्यकारिणी के सम्मान और आगामी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा के साथ हुआ। क्लब पदाधिकारियों ने समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से सेवा कार्यों को और व्यापक बनाने का संकल्प भी दोहराया।

ये भी पढ़ें:  एनसीबी और ड्रग विभाग की हिमाचल में बड़ी कार्रवाई, पांवटा साहिब से 19 लाख नशीली गोलियां बरामद, गोदाम सील

Latest Articles

Explore More