HomeHimachalSirmaurसिरमौर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, राजगढ़ में पकड़ीं 36...

सिरमौर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, राजगढ़ में पकड़ीं 36 बोतल; नाहन में शराब परोसने पर होटल संचालक पर केस

सिरमौर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजगढ़ और नाहन में दो अलग-अलग मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए हैं।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजगढ़ और नाहन में दो अलग-अलग मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए हैं। एक मामले में कार से 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जबकि दूसरे मामले में होटल की आड़ में बिना लाइसेंस शराब परोसने का खुलासा हुआ।

पहले मामले में पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यशवंतनगर बाजार में अशोक ढाबा के समीप राजगढ़-सोलन मुख्य सड़क पर गिरिपुल की ओर से आ रही अल्टो कार को जांच के लिए रोका। चालक ने अपनी पहचान ओमप्रकाश निवासी नौहराधार, जिला सिरमौर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 750 एमएल की 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  अब नौकरी ढूंढना होगा आसान! हिमाचल में लॉन्च हुआ 'तकनीकी रोजगार सेतु' पोर्टल, CM ने किया शुभारंभ

आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में पुलिस थाना नाहन की टीम ने गश्त के दौरान नया बाजार स्थित एक होटल/टी-स्टॉल में दबिश दी, जहां शोर शराबे की आवाजें आ रही थी। जांच के दौरान होटल के भीतर दो युवक शराब पीते मिले।

इस पर पुलिस ने होटल संचालक नवीन कुमार निवासी नया बाजार, नाहन से ग्राहकों को शराब परोसने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश करने को कहा, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में सामने आया कि वह होटल/टी-स्टॉल की आड़ में अवैध रूप से शराब परोस रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  गिरिपुल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 38.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More