नाहन : देशव्यापी गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में गौ सेवकों ने उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किए।
ज्ञापन में केंद्र सरकार से पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई। गौ सेवकों ने बताया कि यह अभियान संतों के आह्वान पर देशभर में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न जिलों में जनसमर्थन जुटाने के साथ-साथ ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में प्रदेश स्तर पर 27 अक्टूबर को लगभग 50 लाख हस्ताक्षरों के साथ सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा।
इस अवसर पर सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अनिल ठाकुर, अपर्णा शर्मा, भरत राणा, सचिन ओबरॉय, अनूप अग्रवाल, नीरज ठाकुर, नितिका पोजटा, तमन्ना चौहान, इंद्रा चावरिया, नीरज चांवरिया, संजीव गुप्ता, निर्मल, मनीष बिरसांटा, रघुबीर, कार्तिक सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे।
