होमHimachalSirmaurजिंदगी भर यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया, उसी HRTC बस से निकली...

जिंदगी भर यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया, उसी HRTC बस से निकली परिचालक की अंतिम यात्रा, भावुक हुआ हर शख्स

जिस बस में अपना कर्तव्य निभाते हुए वर्षों तक यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया, उसी बस से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के परिचालक सुरेंद्र ठाकुर अपनी अंतिम यात्रा पर निकले।

राजगढ़ : जिस बस में अपना कर्तव्य निभाते हुए वर्षों तक यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया, उसी बस से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के परिचालक सुरेंद्र ठाकुर अपनी अंतिम यात्रा पर निकले। राजगढ़ बस अड्डे पर यह भावुक दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।

HRTC उप डिपो राजगढ़ में परिचालक के रूप में कार्यरत सुरेंद्र ठाकुर का गुरुवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य कारणों से कुछ समय तक उन्हें अड्डा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में तबीयत अधिक खराब होने पर वह अवकाश पर चले गए थे। हाल ही में छुट्टी से लौटने के बाद उनकी नाइट ड्यूटी लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें:  भाजपा को झटका, धगेड़ा पंचायत के प्रधान-उपप्रधान समेत निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि परिवार सहित कांग्रेस में शामिल

ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने कमरे में आराम करने चले गए। सुबह चालक उन्हें जगाने पहुंचा तो वह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे HRTC परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

परिचालक की अंतिम यात्रा के लिए सजाई गई निगम की बस।

पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर निगम की बस में रखा गया। अंतिम विदाई के लिए बस को फूलों से सजाया गया। राजगढ़ बस अड्डे पर चालक, परिचालक, अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। भावुक माहौल के बीच कई लोग अपने आंसू नहीं रोक सके।

ये भी पढ़ें:  LIC में MCA और RCA के 100 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

सहकर्मियों ने बताया कि सुरेंद्र ठाकुर बेहद हंसमुख, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी और समर्पण के साथ निगम की सेवा की। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है।

HRTC की ओर से शोक संतप्त परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत भी प्रदान की गई। सुरेंद्र ठाकुर विकासखंड राजगढ़ की नेहर पाब पंचायत के जुब्बल गांव के निवासी थे।

ये भी पढ़ें:  कलसेर स्कूल में पंडित गणेश नाथ ने स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिले
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More