HomeHimachalHamirpurHPRCA: रेडियोग्राफर, लैब टेक्निशियन समेत इन भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित, जानें...

HPRCA: रेडियोग्राफर, लैब टेक्निशियन समेत इन भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित, जानें कब होगा एग्जाम

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर ने पांच अलग-अलग श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर ने पांच अलग-अलग श्रेणियों के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि रेडियोग्राफर पोस्ट कोड-26009 की परीक्षा 19 अगस्त को सुबह 9ः00 से 10ः30 बजे तक, मेडिकल सोशल वर्कर पोस्ट कोड-26006 की परीक्षा 25 अगस्त को सुबह 9ः00 से 10ः30 बजे तक, साइकिएट्रिक सोशल वर्कर पोस्ट कोड-26007 की परीक्षा इसी दिन दोपहर 12ः30 बजे से 2ः00 बजे तक और सीनियर लैब टैक्निशियन पोस्ट कोड-26012 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को 4ः00 से 5ः30 बजे तक होगी। जबकि, लैब असिस्टेंट पोस्ट कोड-25012 की परीक्षा 26 अगस्त को सुबह 9ः00 से 11ः00 बजे तक होगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, CM सुक्खू ने शानदार उपलब्धि पर दी बधाई

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने जारी किए 4 भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट, 3 अगस्त से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More