HomeHimachalSirmaurहेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी दोषी करार, पांवटा साहिब की अदालत...

हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी दोषी करार, पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाई 4 साल के कठोर कारावास की सजा

उप जिला न्यायवादी जतिंदर शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को आरोपी अफरोज को मतरालियों स्थित फ्रेश चिकन शॉप से 9.44 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था।

पांवटा साहिब : अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब कपिल शर्मा की अदालत ने एनडीपीएस (NDPS) के एक मामले में आरोपी अफरोज पुत्र नईम अहमद निवासी कुंजा, डाकघर ढालीपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) को दोषी करार देते हुए 4 साल के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

उप जिला न्यायवादी जतिंदर शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर 2025 को आरोपी अफरोज को मतरालियों स्थित फ्रेश चिकन शॉप से 9.44 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। मामले की प्रारंभिक जांच मुख्य आरक्षी अनिल तोमर ने की, जबकि आगामी जांच एएसआई भूपेंद्र और मुख्य आरक्षी विक्की ने पूरी की।

ये भी पढ़ें:  एचआरटीसी के घाटे वाले 390 रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, बस खरीद पर 30 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा

उन्होंने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में कुल 20 गवाहों के बयान अदालत में दर्ज करवाए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत दोषी करार देते हुए 4 साल के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी जतिंदर शर्मा ने की।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 30 मई को 77 पंचायतों में होगी वोटिंग; शराब बिक्री और प्रचार पर सख्त पाबंदी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More