HomeHimachalSirmaurIIM सिरमौर के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड, प्रारंभिक जांच में...

IIM सिरमौर के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड, प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने, पुलिस जांच में जुटी

आईआईएम सिरमौर (IIM SIRMAUR) के धौलाकुआं कैंपस स्थित नए कैंपस के हॉस्टल में शुक्रवार को बीएमएस (BMS) के छात्र ने आत्महत्या कर ली।

नाहन : आईआईएम सिरमौर (IIM SIRMAUR) के धौलाकुआं कैंपस स्थित नए कैंपस के हॉस्टल में शुक्रवार को बीएमएस (BMS) के छात्र ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, अभी सुसाइड के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पता लगाया जा रहा है कि छात्र ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान प्रारंभ शुक्ला (19) पुत्र अनुपम शुक्ला निवासी जबलपुर सिटी बी 48 डुबन एयरपोर्ट रोड (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। वह आईआईएम सिरमौर में बीएमएस (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) के तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

ये भी पढ़ें:  सीएम 10 जून को शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का करेंगे शुभारंभ

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि छात्र पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था। हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हॉस्टल में छात्र की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि आईआईएम सिरमौर में सुसाइड का यह पहला मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले आईआईएम सिरमौर के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर दो सिक्योरिटी गार्ड महिलाओं ने शोषण के आरोप लगाए थे, जिसका मामला भी माजरा पुलिस थाने में दर्ज है। इस मामले में भी आगामी जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR ने की पर्यटन उद्योग के प्रमुखों की मेजबानी, छात्रों से किया सीधा संवाद

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आईआईएम सिरमौर के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More