होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब से नाहन लाई जा रही थी नशे की खेप, सूचना...

पांवटा साहिब से नाहन लाई जा रही थी नशे की खेप, सूचना मिलते ही SIU ने लगाया नाका, किया गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार SIU नाहन की टीम रैनबैक्सी चौक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कच्चा टैंक नाहन निवासी रोहित विक्रम कथित तौर पर लंबे समय से नाहन और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का काम करता है। सूचना में बताया गया कि वह पांवटा साहिब बस स्टैंड की ओर से एक कार में नशे की खेप लेकर नाहन की तरफ जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह क्षेत्र में पकौड़े पैक करने को लेकर रेस्टोरेंट में बवाल, रसोई में घुसकर कर्मचारी से मारपीट पर केस

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बद्रीपुर चौक के पास कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  28 फरवरी से दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री किरेन रिजिजू
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More