- दिन रुके काम पूरे होने और आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। नौकरी, कारोबार, यात्रा और पारिवारिक जीवन को लेकर क्या कहते हैं सितारे, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि
काफी समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। लोन लेने वाले थे तो मिलने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़े विकार उत्पन्न हो सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। लोगों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आप उम्मीद से ज्यादा बेहतर करेंगे।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 71% | उपाय : सफेद मोती को धारण करें।
वृष राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। पिता से अनबन हो सकती है। छोटी-छोटी बातों से मुड़ खराब हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी जॉब इंटरव्यू के लिए अच्छा मौका आ रहा है। खुशमिजाज रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 69% | उपाय : ओम का उच्चारण करें।
मिथुन राशि
आज आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। अपनी जुबान पर काबू रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। व्यवसाय और आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वभाव में थोड़ी गुस्से की मात्रा हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : मेहंदी | भाग्य प्रतिशत : 56% | उपाय : हनुमान मंदिर में चूरमे का प्रसाद चढ़ाएं।
कर्क राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | भाग्य प्रतिशत : 59% | उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।
सिंह राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशे की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 57% | उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।
कन्या राशि
आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। दान-पुण्य के कार्यों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज के दिन थकावट महसूस होगी। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना होगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 73% | उपाय : कच्ची हल्दी का दान करें।
तुला राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 56% | उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक राशि
सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में धन लगा सकते हैं। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। व्यापार में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सिल्वर | भाग्य प्रतिशत : 51% | उपाय : चांदी के आभूषणों का प्रयोग करें।
धनु राशि
हृदय संबंधी रोग आपको आज परेशान कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश से आज फायदा हो सकता है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आप अपने माता-पिता को विश्वास में ले सकते हैं। धन आगमन की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है। खानपान में संयम बरतें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 60% | उपाय : लाल या भूरे रंग की गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
मकर राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर गिर सकता है। थकावट महसूस हो सकती है। पिछले कुछ समय में दिया हुआ पैसा आज आपको प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आज आप कहीं मेहमान बनकर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 65% | उपाय : सफेद रंग की गाय को आज रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि
आज आप अपने धन को निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 63% | उपाय : घर की छत को साफ रखें।
मीन राशि
आज आपकी बहादुरी की सराहना हो सकती है। व्यवसाय के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा और कारोबार में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। किसी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। खानपान में संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हरा | भाग्य प्रतिशत : 67% | उपाय : किसी गौशाला में आज सवा किलो जौ दान करें।