होमHimachalSirmaurटॉयलेट का दरवाजा खोलते ही उड़ गए होश, भीतर कुंडली मार बैठा...

टॉयलेट का दरवाजा खोलते ही उड़ गए होश, भीतर कुंडली मार बैठा था किंग कोबरा, लोगों में मचा हड़कंप

पांवटा साहिब के जामनीवाला में एक घर के टॉयलेट में 10 फीट लंबा किंग कोबरा घुसने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के जामनीवाला में एक घर के टॉयलेट में 10 फीट लंबा किंग कोबरा घुसने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया।

टॉयलेट में इतने बड़े सांप को देखकर आसपास के लोग भी सहम गए। परिवार के सदस्यों ने तुरंत  इसकी सूचना पांवटा साहिब में स्नेक मैन के नाम से मशहूर भूपेंद्र सिंह को दी गई।

भूपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को टायलेट से बाहर निकालकर सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। भूपेंद्र सिंह अब तक पांवटा साहिब क्षेत्र में सैकड़ों छोटे-बड़े सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दनोई पुल से गुजर रहे हैं तो ध्यान दें, 25 सितंबर को 3 घंटे तक प्रभावित रहेगा यातायात, आदेश जारी

किंग कोबरा के रेस्क्यू के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिसने भी इसे देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए।

सिरमौर में पहले भी सामने आ चुकी किंग कोबरा की मौजूदगी
सिरमौर जिले में किंग कोबरा की मौजूदगी पहले भी सामने आती रही है। जून 2021 में कोलर पंचायत के फांदी गांव की शिवालिक पहाड़ियों में किंग कोबरा पहली बार सामने आया था। उस दौरान करीब 12 से 15 फीट लंबे किंग कोबरा को देखे जाने की सूचना मिली थी।

वन्यजीव विभाग ने तस्वीरों की जांच के बाद इसकी पहचान किंग कोबरा के रूप में की थी। उस समय इसे हिमाचल में किंग कोबरा की पहली मौजूदगी बताया गया था।

ये भी पढ़ें:  नाहन: छोटा चौक की गली में कुत्तों का जमावड़ा, गंदगी और बदबू से परेशान लोग पहुंचे DC के दरबार... बोले- अब जीना हुआ मुहाल

इसके बाद कोटड़ी व्यास पंचायत का ब्यास गांव भी किंग कोबरा की साइटिंग को लेकर चर्चा में रहा। मार्च 2025 में यहां करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को लगातार तीन बार देखे जाने की जानकारी सामने आई थी।

दूरी बनाए रखने की अपील
भूपेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास किंग कोबरा अथवा कोई अन्य सांप दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें।

सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास न करें और तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सांपों को मारना पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। किंग कोबरा प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:  विक्रमबाग के पीपलवाला में तीन दिन सजेगा मां मंत्रा देवी का मेला, आदिबद्री से लाई गई थी माता की पिंडी, जानें क्या है मंदिर का इतिहास
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More