होमHimachalSolanमहाराजा अग्रसेन के ‘एक ईंट, एक रुपया’ के संदेश को डॉ. बिंदल...

महाराजा अग्रसेन के ‘एक ईंट, एक रुपया’ के संदेश को डॉ. बिंदल ने बताया सामाजिक समरसता की बड़ी मिसाल

डॉ. बिंदल ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का भी आभार व्यक्त किया।

सोलन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अग्रवाल सभा सोलन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर सोलन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की।

डॉ. राजीव बिंदल ने अपने संबोधन में समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

डॉ. बिंदल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को सशक्त करने का अनुपम संदेश दिया।

उनकी ‘एक ईंट, एक रुपया’ की परंपरा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलने, जरूरतमंदों की सहायता करने और सामूहिक प्रयासों से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने का उत्कृष्ट उदाहरण है।

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट: बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 10 दोपहिया वाहन पुलिस ने किए जब्त, 22 वाहनों के काटे चालान

बिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने ऐसी सामाजिक व्यवस्था की कल्पना को साकार करने की प्रेरणा दी, जिसमें समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बने और परस्पर सहयोग के माध्यम से आगे बढ उन्होंने समाज के सभी लोगों को एकत्र होकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए जीवन यापन की प्रेरणा भी दी।

डॉ. बिंदल ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है।

डॉ. बिंदल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रवाल सभा सोलन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी तथा समाज सेवा और सामाजिक समरसता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  बड़ी कार्रवाई : 3.636 किलो चूरापोस्त और 118 ग्राम अफीम के साथ दबोचा ये ट्रक ड्राइवर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More