होमHimachalSolanहिमाचल में दिल दहला देने वाली वारदात, 8 साल की मासूम की...

हिमाचल में दिल दहला देने वाली वारदात, 8 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, मां गिरफ्तार, FSL ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बद्दी : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी इलाके के धखनुमाजरा गांव में आठ वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इस मामले में पुलिस ने बच्ची की मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पूनम गांव नंदगांव, डाकघर महमूदपुर, तहसील आंवला, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश की निवासी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद उप पुलिस अधीक्षक बद्दी और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। डीएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम को जांच के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस के 3 एएसआई बने सब-इंस्पेक्टर, एसपी विनोद धीमान ने बैज लगाकर दी पदोन्नति की बधाई

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार, 13 अक्टूबर को एम्स बिलासपुर में करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना बद्दी में हत्या के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक बसों में सफर को हो जाएं तैयार, नाहन में 4 को उद्योग मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, विधायक सोलंकी बोले- बदलेगा सफर का अंदाज
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More