होमHimachalSirmaurडिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ, इस बार...

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे श्री रेणुकाजी मेले का शुभारंभ, इस बार हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप होंगे आयोजन: DC

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने श्री रेणुकाजी में मेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

नाहन : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 का 19 नवंबर को आगाज होने जा रहा है। इस बार मेले में हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं की गई हैं। परशुराम ताल और श्री रेणुकाजी झील परिसर में किसी भी तरह के व्यापारिक स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे। वहीं, मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए भी प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने श्री रेणुकाजी में मेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इससे पूर्व उप-मुख्यमंत्री संगड़ाह तथा ददाहू के बस स्टैंड की आधारशिला रखने के उपरांत ददाहू से लानाचेता व ददाहू से पांवटा साहिब के लिए बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

ये भी पढ़ें:  ददाहू में सड़क पर रेत-बजरी और पत्थर डाल यातायात प्रभावित करने पर FIR, पुलिस जांच में जुटी

उपायुक्त ने कहा कि छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आयोजन माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश तथा बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से इस मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।

इस मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मेला परिसर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड एवं होर्डिंग लगाए गए हैं। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेले के दौरान साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में वन महोत्सव का आगाज, आम-नींबू से लेकर एवोकाडो तक की बगिया होगी तैयार, पांच तक चलेगा अभियान

उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आज श्री रेणुकाजी में संबंधित विभागों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, महाविद्यालय तथा स्कूलों के एनएसएस के छात्रों के साथ विचार विमर्श कर सहयोग का आग्रह किया, ताकि मेला परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि मेले को प्लास्टिक मुक्त घोषित करने के लिए प्राकृतिक पत्तों से बनी पतलों की व्यवस्था भी की गई है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए परशुराम ताल और श्री रेणुकाजी झील परिसर में किसी भी प्रकार के व्यापारिक स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे। मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएंगी।

उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें, ताकि अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आयोजन सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल ढंग से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें:  नाहन के कालीस्थान मंदिर में PM नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए यज्ञ, जयराम ठाकुर ने डाली आहुति

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एकता काप्टा, उप-मंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More