होमHimachalऐतिहासिक मुरली-मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना और शोभायात्रा के साथ सुजानपुर होली मेले...

ऐतिहासिक मुरली-मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना और शोभायात्रा के साथ सुजानपुर होली मेले का आगाज

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेले का बुधवार को हर्षोल्लास के साथ आगाज हुआ. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर टिहरा स्थित ऐतिहासिक मुरली-मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भाग लिया और शोभायात्रा का नेतृत्व किया. ऐतिहासिक चौगान मैदान से मुरली-मनोहर मंदिर तक सैकड़ों लोगों ने शोभायात्रा में शिरकत की.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ किया. इनमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और हिम ईरा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है. इससे पहले सुजानपुर पहुंचने पर हजारों लोगों ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर में बना रक्तदान का रिकॉर्ड, 144 यूनिट ब्लड एकत्रित, जोश और उत्साह के साथ उद्यमियों ने निभाया सामाजिक दायित्व

मुख्यमंत्री ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली मेले में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. इससे आपसी भाईचारे को भी बल मिलता है.

इस अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, सुमन भारती, राजीव राणा, रणजीत वर्मा, सुभाष ढटवालिया, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत ठाकुर और अन्य गणमान्य मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  Himachal : यमुना का रौद्र रूप, पांवटा साहिब में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

ये भी पढ़ें :
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी 43.64 करोड़ रुपये की सौगात

भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, इन 4 जिलों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More