HomeHimachalSirmaurवन संरक्षण अधिनियम के लंबित प्रकरणों के जल्द निपटान के आदेश, बैठक...

वन संरक्षण अधिनियम के लंबित प्रकरणों के जल्द निपटान के आदेश, बैठक में इन मामलों पर चर्चा

नाहन : वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के लंबित प्रकरणों को लेकर मंगलवार को डीसी कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. डीसी सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न प्रयोक्ता संस्थाओं द्वारा वन विभाग के (परिवेश) पोर्टल पर आवेदित मामलों के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया.

डीसी ने प्रयोक्ता संस्थाओं को प्रमुखता से इन मामलों के शीघ्र निपटान के आदेश दिए। साथ ही अगली बैठक से पहले पुनः सूचीबद्ध करने बारे भी निर्देश जारी किए. ताकि आगामी कार्यवाही सम्बद्ध तरीके से की जा सके. इसके अलावा प्रयोक्ता संस्थाओं को आदेश दिए कि यदि (परिवेश) पोर्टल पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उस स्थिति में वन मंडल अधिकारियों के कार्यालय में जाकर समस्या का समाधान करें, ताकि (परिवेश) पोर्टल पर लंबित मामलों को शीघ्र ही सैद्धांतिक अनुमति के लिए उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जा सके.

ये भी पढ़ें:  भवन निर्माण नियमों में बदलाव कर जनता को राहत दे प्रदेश सरकार: विशाल

इसके अतिरिक्त डीसी ने शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को राजीव गांधी मॉडर्न डे बोर्डिंग स्कल से संबंधित एफसीए मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करने के निर्देश दिए. बैठक में गिरि नदी पर बन रहे श्री रेणुका जी ब्रिज के बारे में वन मंडल अधिकारी ने अवगत करवाया कि इस मामले में संयुक्त जांच करना शेष है.

इसे लेकर डीसी ने आदेश दिए कि शीघ्र इंस्पेक्शन करवाकर इस केस में आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इसके साथ साथ डीसी ने निर्देश दिए कि जितने भी मामले एफसीए उल्लंघन के हैं, उन मामलों में स्पष्टीकरण दें और इन मामलों में आगामी कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें:  बागवानी और पर्यटन व्यवसाय से सिरमौर के विकास को मिली गति : हर्षवर्धन चौहान

इसी तरह बैठक में कांशीवाला में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के विस्तार के बारे में चर्चा की गई, जिसमें प्रयोक्ता संस्था को प्रशासनिक स्वीकृति के बारे में उच्च अधिकारियों से पत्राचार करने और ले आउट प्लान के संबंध में आगामी कार्रवाई करने बारे आदेश दिए गए.

आदिबद्री में बनने वाले डैम के बारे में भी चर्चा की गई. इस बैठक में हरियाणा के जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता बैठक में शामिल हुए और उन्हें इस केस में लगे ऑब्जरवेशन को शीघ्र दुरुस्त करके मामले को वन विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया.

इस मौके पर जिन केसों का एरिया 1 हेक्टेयर से कम है व उसमें अधिकतम 75 वृक्षों तक कटान किया जाना है या जिन में कोई पेड़ नहीं है, ऐसे केसों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत संबंधित वन मंडल अधिकारी से निर्धारित आवश्यक दस्तावेजों द्वारा अपनी सहमति दर्ज करवाई गई.

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के आदेश : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More