HomeHimachalSirmaurसुरेंद्र पुंडीर व आईडी राही को तीसरी बार जिला सिरमौर प्रवक्ता संघ...

सुरेंद्र पुंडीर व आईडी राही को तीसरी बार जिला सिरमौर प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष व महासचिव की कमान

इसके साथ साथ ओम प्रकाश शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान व विजय वर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव में जिला सिरमौर के 85 के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

नाहन : स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के चुनाव में सुरेंद्र पुंडीर को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष और आईडी राही को महासचिव पद की कमान सौंपी गई।

इससे पूर्व आम सभा में सत्र 2025-2028 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। सर्वप्रथम वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने सभा में उपस्थित सभी चुनाव अधिकारियों और प्रवक्ता प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके बाद डॉ. आईडी राही ने पूरे 3 वर्ष के कार्यों की एक विस्तृत रिपोर्ट बैठक में रखी।

वित्त सचिव विजय वर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने जिला कार्यकारिणी के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में दिनदहाड़े तेंदुए का हमला, 2 बकरियों को बनाया शिकार, एक गंभीर, दो लापता

इस मौके पर ऑब्जर्वर नरेंद्र नेगी की देखरेख में रिटर्निंग ऑफिसर चंद्रदेव ने जिला अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए नाम मांगे, जिसमें सुरेंद्र पुंडीर को सर्वसम्मति से प्रधान और डॉ. आईडी राही को महासचिव मनोनीत किया गया।

इसके साथ साथ ओम प्रकाश शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान व विजय वर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव में जिला सिरमौर के 85 के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लब के इन 4 निशानेबाजों ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, दिल्ली और भोपाल में शानदार प्रदर्शन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More