होमHimachalSirmaurनाहन शहर में पिछले 6 घंटे से बत्ती गुल, कई ग्रामीण क्षेत्रों...

नाहन शहर में पिछले 6 घंटे से बत्ती गुल, कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी घंटों से पसरा है अंधेरा, लोगों में गुस्सा

बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो गिरिनगर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। नाहन के दोसड़का के समीप बिजली आपूर्ति में आ रही तकनीकी खराबी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द नाहन शहर में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कर्मचारी मौके पर फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में पिछले 6 घंटे से बत्ती गुल है। इसके साथ साथ कई ग्रामीण इलाकों में भी अंधेरा पसरा हुआ है। लिहाजा, बोर्ड की कार्यप्रणाली के प्रति लोगों में रोष पनप रहा है।

बता दें कि नाहन शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार शाम 4 बजे के आसपास बिजली गुल हो गई थी, जिसे अभी तक बहाल नहीं किया जा सका है। इससे लोगों को घरों में कामकाज निपटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो गिरिनगर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। नाहन के दोसड़का के समीप बिजली आपूर्ति में आ रही तकनीकी खराबी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द नाहन शहर में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कर्मचारी मौके पर फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:  पूरी आस्था, भव्यता और पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला

बता दें कि मौसम विभाग के अलर्ट के बीच जिला सिरमौर में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। इस दौरान जिले के कई हिस्सों में धूल भरी तेज आंधी चलने से लोग सहम उठे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में दोपहर बाद अंधेरा छा गया। जिले के ऊपरी इलाकों में तेज ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

भारी गरज और तेज तूफान के बीच शाम 4 बजे के बाद जिला मुख्यालय नाहन सहित कई ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। घंटों बिजली गुल रहने से कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। इसके चलते लोगों को अब तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंधड़ से बिजली लाइनों को भारी नुकसान हुआ है। लिहाजा, कई क्षेत्रों में घंटों से बिजली गुल है।

ये भी पढ़ें:  @कालाअंब: पालियों में सड़क हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत, एक गंभीर

मेडिकल कालेज की उड़ी छत, कालाअंब में पेड़ गिरा
भारी आंधी के बीच डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन की छत उड़ गई। छत से टीन की चद्दरें उड़ने के कारण काफी नुकसान हुआ है। वहीं कालाअम्ब में नेशनल हाईवे पर सफेदा का एक पेड़ टूट कर गिर गया। इससे वाहनों चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली गेट नाहन में भी पेड़ का एक टहना सड़क पर आ गिरा। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया।

ये भी पढ़ें:  पुलिस देख फैंक दिया लिफाफा, शक होने पर तलाशी ली तो निकला ये सामान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More