HomeHimachalSirmaurओडिशा की छात्रा के लिए नाहन में न्याय की हुंकार, NSUI ने...

ओडिशा की छात्रा के लिए नाहन में न्याय की हुंकार, NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन

अतुल चौहान ने चेतावनी दी कि यदि छात्रा और उनके परिवार को न्याय नहीं मिलता है, तो एनएसयूआई एक बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

नाहन : ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की छात्रा की मौत पर देशभर में भारी रोष है। छात्रा को न्याय दिलाने के लिए जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को नाहन कालेज में भी एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर छात्रा को न्याय दिलाने के लिए हुंकार भरी।

आरोप है कि बालासोर जिले के इस कॉलेज से बी.एड कर रही छात्रा को उनके एचओडी (HOD) ने कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के लिए परेशान किया। जब छात्रा ने इस धमकी भरे शोषण का विरोध किया, तो उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी दी गई। 1 जुलाई 2025 को छात्रा ने अपनी शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल को बताई, लेकिन उन पर चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया।

ये भी पढ़ें:  दोस्ती हो तो ऐसी: सिरमौर के इन युवाओं ने अपने दोस्त के जन्मदिन पर रक्तदान कर बदला जश्न का अंदाज

शिकायत पर कोई कार्रवाई न होता देख सौम्याश्री ने 12 जुलाई को प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली। उन्हें एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया, लेकिन छात्रा का 95 फीसदी शरीर जल चुका था। इस वजह से 14 जुलाई की रात उनकी मृत्यु हो गई।

एनएसयूआई के वरिष्ठ कार्यकर्ता अतुल चौहान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ओडिशा की भाजपा सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “हमारी बहन ओडिशा की बीजेपी सरकार और प्रशासन से हार गईं, जो 10 दिन पहले अपनी शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल को बता चुकी थीं।”

उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह नारा भाजपा शासित राज्यों में कहीं भी सफल हुआ है। उन्होंने दिल्ली से लेकर मणिपुर तक महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा देश जल रहा है। ओडिशा के 2021 के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि लगभग दो हजार महिलाओं के साथ उत्पीड़न हुआ और ओडिशा इस मामले में देश में पांचवें नंबर पर था।

ये भी पढ़ें:  GNMPS का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा: हिंदी ओलंपियाड में महरीन और सिमरनजीत ने जीता गोल्ड, प्रगति का सिल्वर

अतुल चौहान ने चेतावनी दी कि यदि छात्रा और उनके परिवार को न्याय नहीं मिलता है, तो एनएसयूआई एक बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व सचिव रजनीश चौहान, सचिव करण चौहान, बॉबी, निशांत, सुमित, रिक्की, मनीष, मावी, कीटू, गायत्री, जानवी, अंकित, लक्की, पीयूष, अंशुल, प्रियांशु, निखिल, नवीन सरस्वती, जतिन, रिद्धि, दिया, ध्रुव, अनुराग, रिया सिंगटा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर ने जीती गवर्नर ट्रॉफी, लोकनृत्य प्रतियोगिता में कुल्लू बना विजेता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More