HomeAccident@कालाअंब: पालियों में सड़क हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत, एक गंभीर

@कालाअंब: पालियों में सड़क हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत, एक गंभीर

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के बाद यह ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया...

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के समीपवर्ती पालियों में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को हरियाणा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार पालियों क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए हरियाणा के नारायणगढ़ अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर दो गाड़ियों में टक्कर

उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के बाद यह ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया, जिसमें चालक आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सवार अनीश घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  भाजपा ने घोषित किए विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, सिरमौर से संदीपक तोमर को एससी मोर्चा की कमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More