HomeCrimeसिरमौर में यहां चल रहा था ताश के पत्तों पर दाव और...

सिरमौर में यहां चल रहा था ताश के पत्तों पर दाव और अचानक पहुंच गई पुलिस, फिर…

पुलिस की अचानक इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल 45,520 रुपए की नकदी भी बरामद की।

नाहन : जिला सिरमौर की श्री रेणुकाजी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ददाहू-नाहन सड़क पर खदाल के समीप ठाकुर ढाबे के पास सरेआम जुआ खेलते हुए चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारा।

ठाकुर ढाबे के ऊपर एक निर्माणाधीन मकान में पुलिस ने खूड़ द्राबिल, चूली, शिरू माइला और नगौली के रहने वाले नरेश कुमार, राम लाल, राजेंद्र सिंह और दिवाकर सिंह को जुआ खेलते हुए मौके पर दबोचा।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन : चरस, हेरोइन और ₹78,000 कैश के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस की अचानक इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल 45,520 रुपए की नकदी भी बरामद की।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More