HomeAdministrationसिरमौर जिला की इस पंचायत की महिला प्रधान पद से बर्खास्त, DC...

सिरमौर जिला की इस पंचायत की महिला प्रधान पद से बर्खास्त, DC ने जारी किए आदेश

डीसी ने ये भी आदेश जारी किए हैं कि वह दुरूपयोग की गई 4,70,471 रुपए की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उनके पास ग्राम पंचायत मिल्लाह की नकद राशि या पंचायत अभिलेख या अन्य कोई स्टोर/स्टॉक का सामान हो, तो उसे भी प्रधान पद की मोहर के साथ तुरंत सचिव को सौंपना सुनिश्चित करें।

नाहन : जिला सिरमौर के विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत मिल्लाह की महिला प्रधान को डी.सी. सिरमौर प्रियंका वर्मा ने पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। डीसी सिरमौर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार देबो देवी को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाया गया है। लिहाजा, उसे इस पद से तत्काल हटाने के आदेश जारी किए गए हैं।

इसके साथ साथ उसे छह वर्ष की कालावधि के लिए पंचायत के पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए भी निर्रहित (अयोग्य) कर दिया गया है। डीसी ने ये भी आदेश जारी किए हैं कि वह दुरूपयोग की गई 4,70,471 रुपए की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उनके पास ग्राम पंचायत मिल्लाह की नकद राशि या पंचायत अभिलेख या अन्य कोई स्टोर/स्टॉक का सामान हो, तो उसे भी प्रधान पद की मोहर के साथ तुरंत सचिव को सौंपना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : सड़क हादसे में 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत, 3 दिन के भीतर एक ही गांव के तीसरे दोस्त ने भी गंवाई जान

बता दें कि जिला सिरमौर के शिलाई विकास खंड में अब तक सबसे ज्यादा पंचायतों के विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने के मामले सामने आए हैं। भ्रष्टाचार के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से ऐसे जनप्रतिनिधियों पर कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अब तक पूरे जिला में 40 के करीब पंचायत जनप्रतिनिधि सस्पेंड हो चुके हैं, जबकि 8 से 10 टर्मिनेट भी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन कालेज में HIV/AIDS मुक्त हिमाचल बनाने का संकल्प, आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More