HomeHimachalSirmaurगुरदासपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सिख संगत ने बढ़ाया मदद का...

गुरदासपुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सिख संगत ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री भेजी

यह राहत सामग्री मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासियों और गुरुद्वारा दशमेश अस्थान के सहयोग से जुटाई गई थी। रवाना होने से पहले गुरुद्वारा दशमेश अस्थान में अरदास की गई।

नाहन : पंजाब के गुरदासपुर जिला में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मोहल्ला गोबिंदगढ़ की नाहन संगत और गुरुद्वारा दशमेश अस्थान ने मिलकर हाथ बढ़ाया है। वीरवार को नाहन से बाढ़ प्रभावितों के लिए राशन और दवाओं से भरी एक गाड़ी भेजी गई। इस पहल में इंसानियत की सेवा के साथ-साथ भाईचारे की भावना भी साफ नजर आई। इस राहत सामग्री में सिर्फ इंसानों के लिए राशन और दवाएं ही नहीं, बल्कि बाढ़ में फंसे पशुओं के लिए भूसा भी भेजा गया।

गुलशन सिंह, प्रताप सिंह, संजय सिंह, गुरनाम सिंह, अमृत सिंह, गुरदेव सिंह, कमल सिंह, सन्नी सिंह, दिलेर सिंह, गुरमान सिंह, कृष्णा सिंह, दीप सिंह, रोहित सिंह, गौतम सिंह और कुलविंदर सिंह ने बताया कि यह राहत सामग्री मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासियों और गुरुद्वारा दशमेश अस्थान के सहयोग से जुटाई गई थी। रवाना होने से पहले गुरुद्वारा दशमेश अस्थान में अरदास की गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस स्कूल में शिक्षक ने पीट डाला 9वीं कक्षा का छात्र, अस्पताल में भर्ती

दरबार साहिब के रागी भाई लक्ष्मण सिंह ने पंजाब और हिमाचल दोनों जगह आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए हिम्मत और साहस की दुआ मांगी। उन्होंने संगत से अपील की कि मुश्किल की इस घड़ी में सबको मिलकर एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More