HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने रामाधौण में क्षतिग्रस्त गिरि योजना की मुख्य पाइपलाइन का...

विधायक सोलंकी ने रामाधौण में क्षतिग्रस्त गिरि योजना की मुख्य पाइपलाइन का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

विधायक ने कहा कि कल शाम तक लाइन की टेस्टिंग हो जाएगी और जल्द ही पानी की आपूर्ति सामान्य होगी। सोलंकी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में लोगों को राहत देने के लिए फिलहाल दूसरी योजनाओं से करीब 35 लाख लीटर पानी शहर में पहुंचाया जा रहा है।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में पिछले कुछ दिनों से जारी पेयजल संकट को देखते हुए वीरवार को विधायक अजय सोलंकी रामाधौण पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गिरि उठाऊ पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम राजीव संख्यान और जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

दरअसल, इस योजना की मुख्य पाइप लाइन (राइजिंग मैन) हाल ही में भारी बारिश के कारण रामाधौण क्षेत्र में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है, जिससे शहर में पानी की गंभीर समस्या पैदा हुई है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि मुख्य पाइप लाइन 25 से भी अधिक जगहों से टूटी हुई है। पिछले दिनों लगातार बारिश से यहां जमीन धंसने (भूस्खलन) के कारण पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है, जहां जल शक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी युद्ध स्तर पर इसकी मरम्मत में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:  मिलिए... सिरमौर की 'सुपर मॉम और बेटे' से.. दोनों ने गोल्ड मेडल जीत देश में लहराया परचम, हिमाचल के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार

विधायक ने कहा कि कल शाम तक लाइन की टेस्टिंग हो जाएगी और जल्द ही पानी की आपूर्ति सामान्य होगी। सोलंकी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में लोगों को राहत देने के लिए फिलहाल दूसरी योजनाओं से करीब 35 लाख लीटर पानी शहर में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।

उन्होंने बताया कि सरकार ने नाहन की पेयजल योजना के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस राशि से शहर में 3 नए पानी के टैंक बनाए जाएंगे। पुरानी पाइप लाइनों को बदला जाएगा और रामाधौण क्षेत्र में बार-बार टूट रही पाइप लाइन को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 7 ओवरलोड ट्रक जब्त, 8 पर एमवी एक्ट में कार्रवाई

इस दौरान विधायक ने कुछ लोगों द्वारा पानी के मुद्दे पर की जा रही राजनीति की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शहर के पानी को रोककर राजनीति करना सबसे बड़ा पाप है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने विभाग के उन कर्मचारियों की भी सराहना की, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात काम किया, ताकि शहर की प्यास बुझाई जा सके। विधायक ने लोगों से भी अपील की कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और ऐसी स्थिति में धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्मैक के साथ धरा एक शख्स, गुप्त सूचना पर माजरा पुलिस की कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More