HomeHimachalकेंद्रीय राज्य मंत्री ने कुल्लू-मनाली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा,...

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कुल्लू-मनाली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, कहा- प्रधानमंत्री मोदी स्वयं चिंतित

राज्य मंत्री ने पुरानी मनाली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का अवलोकन किया। नालसू और मनालसू नाला के आसपास बसे गांवों का भी जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी कठिनाइयों को समझा।

कुल्लू : केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने मनाली, बंजार और सैंज क्षेत्र का दौरा किया और आपदा में हुए नुकसान का जायजा लिया।

राज्य मंत्री ने पुरानी मनाली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का अवलोकन किया। नालसू और मनालसू नाला के आसपास बसे गांवों का भी जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी कठिनाइयों को समझा।

सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस आपदा को लेकर चिंतित हैं और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सहायता के लिए केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

राज्य मंत्री ने बताया कि पुरानी मनाली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही सोलंग, पलचांग, समाहड़ और बहांग जैसे गांवों का भी दौरा कर हालात का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में 6.80 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, कालाअंब रोड़ पर पुलिस डिटेक्शन सेल की बड़ी कार्रवाई

यहां बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सीमा सड़क संगठन इन इलाकों में सड़कों के निर्माण और सुधार कार्य में जुटा हुआ है, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके एवं यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सके।

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनाली सर्किट हाउस में आपदा की स्थिति को लेकर सीमा सड़क संगठन, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में आपदा से हुए नुकसान का आकलन पुनर्निर्माण कार्यों की गति और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास संबंधी प्रयासों पर चर्चा की गई। सभी विभागों को राहत और पुनर्वास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:  1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ की किश्त जारी, ये महिलाएं भी होंगी शामिल

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में मृतकों के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की थी।

आपदा प्रबंधन नियमों के तहत राज्यों को अग्रिम भुगतान सहित सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा में हुए नुकसान की पूर्ण रिपोर्ट प्रधानमंत्री को जल्दी सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  लाल चंद प्रार्थी जयंती पर नाहन में हुआ राज्य स्तरीय समारोह, शोधपत्र वाचन के बाद कवि सम्मेलन ने बांधा समा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More