HomeEducationनाहन कॉलेज में सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक उत्सव के साथ मनाया NSS...

नाहन कॉलेज में सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक उत्सव के साथ मनाया NSS दिवस

इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। गीतांजलि एवं समूह ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आमिषा ने शास्त्रीय नृत्य, साहिल और स्वाति ने पहाड़ी नाटी और विजय एवं समूह ने महिला सशक्तिकरण पर नाटक पेश कर वाहवाही लूटी।

नाहन : डॉ. वाई.एस. परमार पी.जी. कालेज नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक और दो ने बुधवार को एन.एस.एस. दिवस बड़े उत्साह व सेवा भाव के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की।

इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने सत्र 2024-25 की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि रहे नेहरू युवा केंद्र सिरमौर के सुरेंद्र शर्मा ने स्वयंसेवियों को समाज सेवा और ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। गीतांजलि एवं समूह ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आमिषा ने शास्त्रीय नृत्य, साहिल और स्वाति ने पहाड़ी नाटी और विजय एवं समूह ने महिला सशक्तिकरण पर नाटक पेश कर वाहवाही लूटी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बरातियों की कार गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

वहीं, भूमिका ने एकल नृत्य, अंकित और वंशिका ने नाटी, प्रीतिका और ऋतु ने पंजाबी नृत्य, आमिषा ने राजस्थानी घुमर नृत्य और दीपक एवं समूह की नाटी ने दर्शकों की खूब तालियां बटौरीं।

कार्यक्रम का संचालन तनुजा, शुभम, वंशिका, निशांत, कशिश और लक्षिता ने किया। इस अवसर पर नए स्वयंसेवियों का भी औपचारिक स्वागत किया गया।

इस मौके पर प्राचार्य ने एन.एस.एस. को कॉलेज का स्तंभ बताते हुए समाज निर्माण में इसकी भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. देवराज, एन.एस.एस. सलाहकार डॉ. विवेक नेगी व डॉ. सरिता बंसल समेत कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें:  दुग्ध समर्थन मूल्य बढ़ने से सिरमौर के पशुपालकों को मिली आर्थिक मजबूती
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More