होमHimachalShimlaहिमाचल में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़की ऑल्टो कार,...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़की ऑल्टो कार, तीन की मौत, इलाके में मसरा मातम

जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

रामपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

हादसा रामपुर-गौरा-मशनु सड़क पर पशाडा कैंची के समीप पेश आया, जहां एक ऑल्टो कार 800 कार अनियंत्रित होकर 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों व्यक्ति गांव जिगोचा के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, गांव जिगोचा के पांच लोग सुंडा में धलोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ऑल्टो कार (HP-92A-0132) में सवार होकर घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के संध कैंची के पास पशाडा में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक: हिमाचल में HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मृतकों की पहचान रामानंद (59), ओम प्रकाश (39) और हमेंद्र (37) तीनों निवासी गांव जिगोचा के रूप में हुई है।

वहीं, कार चालक राकेश कुमार (38) और रविंद्र कुमार (34) घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर (एमजीएमएससी), खनेरी पहुंचाया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
एसएचओ रामपुर रमेश नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार सुबह उपप्रधान रचोली ने पुलिस थाना रामपुर में फोन कर दुर्घटना की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अब 8.9 ग्राम चिट्टे के साथ ये महिला गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More