HomeHimachalहिमाचल पुलिस में 46 हेड कांस्टेबल बने मानद एएसआई, पुलिस मुख्यालय ने...

हिमाचल पुलिस में 46 हेड कांस्टेबल बने मानद एएसआई, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 46 हेड कांस्टेबल एवं मानद हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से मानद सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 46 हेड कांस्टेबल एवं मानद हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से मानद सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया है। जारी दो अलग-अलग कार्यालय आदेशों के तहत 28 पूर्व सैनिक श्रेणी और 18 नियमित श्रेणी के पुलिस कर्मियों को यह पदोन्नति प्रदान की गई है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार पूर्व सैनिक श्रेणी में हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, चंबा, ऊना, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, बद्दी, पुलिस जिला देहरा, पुलिस जिला नूरपुर, विजिलेंस, पहली और छठी आईआरबी समेत विभिन्न जिलों एवं पुलिस इकाइयों के पुलिस कर्मियों को मानद एएसआई बनाया गया है।

वहीं, नियमित श्रेणी में स्टेट सीआईडी, थर्ड आईआरबी, सिरमौर, किन्नौर, चंबा, ऊना, पुलिस जिला देहरा, कांगड़ा, मंडी, दूसरी आईआरबी, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति से 18 पुलिस कर्मियों को मानद एएसआई के पद पर पदोन्नति मिली है।

ये भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से पहले हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, नेशनल पैसापालो चैंपियनशिप में गोल्ड पर कब्जा

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी मानद एएसआई नियमित एएसआई की तरह वर्दी पर एक स्टार धारण करेंगे। साथ ही उन्हें ₹200 प्रतिमाह विशेष भत्ता भी दिया जाएगा। संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों और यूनिट प्रमुखों को औपचारिक पदस्थापन आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, यह पदोन्नति इस शर्त के अधीन रहेगी कि संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कोई प्रतिकूल रिकॉर्ड या लंबित विभागीय कार्रवाई नहीं हो।

ये भी पढ़ें:  हमारी भी सुनो... स्नातक की पढ़ाई कर रहे सैकड़ों बच्चों को नहीं मिला स्पैशल चांस, दांव पर भविष्य, उम्मीदें भी होने लगी अब धराशायी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More