HomeHimachalKangraआग की भीषण लपटों की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की...

आग की भीषण लपटों की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

महिला अपने खेत में उगी जंगली घास और झाड़ियों को जलाकर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आग बेकाबू हो गई और वे उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि वह बुरी तरह झुलस गईं।

कांगड़ा : जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत मझीन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में घास जलाते समय एक बुजुर्ग महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय कमला देवी निवासी डडल गांव, डाकघर मझीन, तहसील खुंडियां व जिला कांगड़ा अपने खेत में उगी जंगली घास और झाड़ियों को जलाकर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आग बेकाबू हो गई और वे उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि महिला बुरी तरह झुलस गईं।

ये भी पढ़ें:  क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'सीनियर सिटीजन' ओपीडी शुरू

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More