HomeHimachalMandiमंडी जिला परिषद की कमान अमरू राम के हाथ, बोदी देवी बनीं...

मंडी जिला परिषद की कमान अमरू राम के हाथ, बोदी देवी बनीं उपाध्यक्ष; उपायुक्त ने दिलाई शपथ

जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए गुरूवार को निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन द्वारा संपन्न की गई।

मंडी : जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए गुरूवार को निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन द्वारा संपन्न की गई। जिला परिषद सभागार मंडी में हुए निर्वाचन में जिला परिषद वार्ड नंबर 21 खिलड़ा से सदस्य अमरू राम निवासी गांव पटयोड़ा, डाकघर मलोह को निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष चुने गए। वार्ड नंबर 9 थाची से जिला परिषद सदस्य बोदी देवी निवासी गांव भनवाड़ी डाकघर थाची को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।

इसके उपरांत पीठासीन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सदर से विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विनोद कुमार, राकेश जमवाल, इंद्र सिंह, दलीप ठाकुर, पूर्ण चंद ठाकुर, दीपराज सहित जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह तथा जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद अंकित डोगरा भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सूही मेले में गूंजा आस्था का जयघोष, रानी सुनयना के बलिदान को नमन कर भव्य समापन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More