HomeHimachalShimlaचौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए CM सुक्खू ने जारी किए...

चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए CM सुक्खू ने जारी किए 27 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगातें देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए आज 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगातें देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए आज 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।

उन्होंने संयुक्त कार्यालय भवन नेरवा के लिए दो करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन चौपाल के लिए तीन करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन कुपवी के लिए दो करोड़, दुग्ध अभिशीतन संयंत्र नेरवा के लिए दो करोड़, नेरवा बाईपास के लिए चार करोड़, लखावटी पुल के लिए 12 करोड़ तथा छवाला-चौपाल जलापूर्ति योजना के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रजनीश किमटा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा तथा चौपाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र मोहन ने चौपाल क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं को समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:  क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'सीनियर सिटीजन' ओपीडी शुरू

उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। लोग इन परियोजनाओं का लाभ उठाकर धन एवं समय में बचत कर पाएंगे तथा उनका रहन-सहन सुगम होगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में रजनीश किमटा, सुरेंद्र शर्मा, चन्द्र मोहन तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र में विकास गतिविधियों में तेजी लाने के लिए इन परियोजनाओं को समुचित धनराशि जारी करने का अनुरोध किया था।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: शिलाबाग इलाके में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, गिरने से मौत की आशंका
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More