HomeRashifalआज का राशिफल: निवेश, स्वास्थ्य और रिश्तों में कैसा रहेगा आपका दिन?...

आज का राशिफल: निवेश, स्वास्थ्य और रिश्तों में कैसा रहेगा आपका दिन? जानें अपना शुभ अंक और रंग

ज्योतिषीय संकेत बताते हैं कि कई लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ और कार्य सफल बनाने वाली यात्राओं के योग हैं। कुछ जातकों को मानसिक तनाव और शारीरिक दर्द के प्रति सचेत रहने की जरूरत होगी। सलाह है कि आप फिजूलखर्ची और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, जबकि निवेश और पारिवारिक शांति पर ध्यान केंद्रित करें।

ज्योतिषीय संकेत बताते हैं कि कई लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ और कार्य सफल बनाने वाली यात्राओं के योग हैं। कुछ जातकों को मानसिक तनाव और शारीरिक दर्द के प्रति सचेत रहने की जरूरत होगी। सलाह है कि आप फिजूलखर्ची और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, जबकि निवेश और पारिवारिक शांति पर ध्यान केंद्रित करें।

मेष:
आज घरेलू जिंदगी पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शरीर के किसी अंग में दर्द रह सकता है। तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक मतभेद सुलझाने का अच्छा अवसर है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

वृष:
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर के रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायनी रहेगी।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: धूमिल

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज नशे की लत से दूर रहें। किसी कीमती वस्तु के गुम होने का खतरा रहेगा। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 5 मार्च 2026: आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानें सभी 12 राशियों का हाल

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

कर्क:
आज आपके घर पर कोई मेहमान आ सकता है। घर की जरूरत पर खर्च होने की संभावना रहेगी। कोई कर्जदार पैसे की मांग कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

सिंह:
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य ना करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का हरा

कन्या:
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में ना पड़े। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: किन्हें मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, जानें आज का शुभ मुहूर्त

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चांदी

तुला:
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का लाल

वृश्चिक:
धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। बच्चों के कारण आप चिंतित रह सकते हैं। व्यवसाय को बढ़ाने का आज आपके पास अच्छा मौका है। आज आप फिजूल खर्च कर सकते हैं। विलास की सामग्री पर आप धन खर्च कर सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

धनु:
आज भाग्य पर निर्भर ना रहें। सेहत के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। आज किसी को पैसे उधार ना दें। पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको मानसिक तनाव ग्रस्त बना सकती हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन रह सकती है।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 26 मार्च 2026: क्या कहता है आपका गुड लक, शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानिए अपनी राशि का हाल

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: स्लेटी

मकर:
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा सफल दायक पूरी होगी। आज आप महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आप रोमांटिक मूढ़ में होंगे।

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला

कुंभ:
आज आप किसी पुराने साथी से मुलाकात कर सकते हैं। कुछ उद्योगपतियों को आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। धन से जुड़े मसले आज हल हो सकते हैं। क्रय विक्रय के मामले आज सामने आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी

मीन:
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी का बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: चेरी

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More