HomeRashifalAaj Ka Rashifal 20 July 2026: आज किस राशि की खुलेगी किस्मत,...

Aaj Ka Rashifal 20 July 2026: आज किस राशि की खुलेगी किस्मत, किसे मिलेगी सफलता की खुशखबरी? जानें अपनी राशि

Horoscope 20 July 2026, सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। पढ़ें...

Horoscope 20 July 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। पढ़ें… सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि
क्षणिक क्रोध विवाद और तनाव का कारण बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: चांदी का दान करें।

वृष राशि
धन से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खानपान में संयम रखें। घर पर मेहमान आ सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला | उपाय: गणेश जी को सफेद और पीली ध्वजा चढ़ाएं।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों पर पूरा ध्यान दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 9 August 2026: मेष को धन लाभ, कर्क की तरक्की! आपकी राशि क्या कहती है... पढ़ें राशिफल

कर्क राशि
शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द महसूस हो सकता है। सामाजिक सम्मान मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। दिन की शुरुआत व्यस्त रहेगी और छोटी यात्राएं संभव हैं।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: सिल्वर | उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें।

सिंह राशि
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। धन संबंधी समस्या हल होगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: स्नान के पानी में कुछ बूंदें दूध मिलाएं।

कन्या राशि
कठिन परिस्थितियों में धैर्य और समझदारी से काम लें। यात्रा करनी पड़ सकती है। विलासिता पर खर्च बढ़ सकता है। खानपान में सावधानी रखें और कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: काला | उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 23 July 2026: कहीं बनेंगे बिगड़े काम तो कहीं बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

तुला राशि
व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। छोटी बात को बड़ा न बनाएं। शाम तक धन लाभ के संकेत हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: लाल | उपाय: किसी भी महत्वपूर्ण कार्य से पहले भगवान शंकर की आराधना करें।

वृश्चिक राशि
घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। बहस से बचें और प्रेम संबंधों में संयम रखें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: कुल देवी-देवता की पूजा करें।

धनु राशि
अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा के योग हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और स्वभाव में संयम रखें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का लाल | उपाय: गरीबों को दूध से बनी वस्तुओं का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

मकर राशि
पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। कार्यभार अधिक रहेगा और धैर्य से काम लेना लाभदायक होगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: घर से निकलने से पहले गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सौंदर्य संबंधी वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। व्यापार में चुनौतियां रहेंगी और यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की बात से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सिल्वर | उपाय: चांदी के आभूषण धारण करें।

मीन राशि
जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। थकान महसूस हो सकती है। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और आपके कार्यों की सराहना होगी।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | उपाय: कच्ची हल्दी का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More