HomeHimachalSirmaurपुलिस को लगातार चकमा दे रहा उ‌द्घोषित अपराधी गिरफ्तार, 4 क्विंटल गांजा...

पुलिस को लगातार चकमा दे रहा उ‌द्घोषित अपराधी गिरफ्तार, 4 क्विंटल गांजा बरामदगी मामले में चल रहा था फरार

जिला सिरमौर पुलिस की पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस की पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2021 में करीब 4 क्विंटल गांजा बरामदगी के मामले में वांछित था और पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार थाना पुरुवाला में वर्ष 2021 में दर्ज केस के तहत आरोपी युसुफ अली निवासी उपरली भंगाणी, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से लगभग 4 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। इस मामले में वह फरार चल रहा था।

11 मई 2023 को पांवटा साहिब की अदालत ने उसे उ‌द्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। 26 जुलाई 2026 को पीओ सेल नाहन की विशेष टीम में शामिल मानक मुख्य आरक्षी विनय, आरक्षी मोहित सैनी और आरक्षी जगपाल ने एसटीएफ देहरादून में तैनात पुलिस कर्मी दीपक चंदोला के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर उत्तराखंड के धर्मावाला चौक के पास दबिश दी।

ये भी पढ़ें:  @Nahan : इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, कांग्रेसी नेता जयदीप ने किया शुभारंभ

सूचना के अनुसार आरोपी सफेद रंग की XUV-300 में देहरादून से पांवटा साहिब की ओर आ रहा था। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें चालक की पहचान युसुफ अली के रूप में हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पुरुवाला में में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  DC बिलासपुर के आदेश: भल्लू-बलघाड़, गाहर-केट और तरघेल-लदरौर सड़कें इन तारीखों तक यातायात के लिए बंद
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More