HomeHimachalShimlaसीएम से मिला ग्राम रोजगार सेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल, सुक्खू बोले मांगों...

सीएम से मिला ग्राम रोजगार सेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल, सुक्खू बोले मांगों पर विचार करेगी सरकार

सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और उनकी समस्या के समाधान के लिए रिवाल्विंग फंड की स्थापना की संभावनाओं का पता लगाएगी।

शिमला : हिमाचल प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (जी.आर.एस.एस.) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए बजट आवंटन को आधा किया गया है, जिस कारण उन्हें नियमित रूप से वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया।

सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और उनकी समस्या के समाधान के लिए रिवाल्विंग फंड की स्थापना की संभावनाओं का पता लगाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, एक घायल, मची चीख पुकार

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और इनके समाधान के लिए उचित कदम उठा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More