HomePoliticsRSS पर टिप्पणी को लेकर भड़की सिरमौर भाजपा, राजस्व मंत्री जगत सिंह...

RSS पर टिप्पणी को लेकर भड़की सिरमौर भाजपा, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान को बताया ‘राष्ट्र विरोधी’

भाजपा ने आरोप लगाया कि नेगी ने अपने बयान से जनजातीय समुदाय किन्नौर की शालीनता और सौहार्द स्वभाव की संस्कृति को भी तार-तार किया है। एक मंत्री पद पर आसीन व्यक्ति के लिए इस तरह की अभद्र भाषा का उपयोग करना शोभा नहीं देता। भाजपा नेताओं ने जगत सिंह नेगी को उद्दंड और बेलगाम मंत्री बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि ऐसे मंत्री को विधानसभा से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सिरमौर जिला भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेताओं ने मंत्री नेगी के बयान को ‘राष्ट्र विरोधी’ करार देते हुए उन्हें तत्काल विधानसभा से बर्खास्त करने की मांग की है।

सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा, प्रताप सिंह रावत और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलबीर ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा के भीतर RSS के बारे में जो ‘अनाप-शनाप बयानबाजी’ की है, वह निंदनीय है।

भाजपा नेताओं ने RSS की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन राष्ट्र निर्माण और व्यक्ति निर्माण के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। RSS एकमात्र ऐसा संगठन है जो राष्ट्र एवं सनातन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। भाजपा नेताओं ने राजस्व मंत्री को अपनी और विधानसभा की संवैधानिक गरिमा का ध्यान रखने की सलाह देते हुए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने को कहा।

ये भी पढ़ें:  जुलाई माह के लिए RTO सिरमौर ने जारी किया पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का पूरा शेड्यूल, नोट कर लें तारीखें

उन्होंने आरोप लगाया कि नेगी ने अपने बयान से जनजातीय समुदाय किन्नौर की शालीनता और सौहार्द स्वभाव की संस्कृति को भी तार-तार किया है। एक मंत्री पद पर आसीन व्यक्ति के लिए इस तरह की अभद्र भाषा का उपयोग करना शोभा नहीं देता। भाजपा नेताओं ने जगत सिंह नेगी को उद्दंड और बेलगाम मंत्री बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि ऐसे मंत्री को विधानसभा से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

भाजपा नेताओं ने नेगी को मंडी जिला के सराज क्षेत्र में उनके ऊपर फेंके गए जूते की वारदात की याद दिलाई और चेतावनी दी कि यदि वह इसी तरह अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहे, तो प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी उनके साथ ‘जूत पुलाव’ होते देर नहीं लगेगी।

ये भी पढ़ें:  26 जुलाई से 2 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला: मुकेश रेपसवाल

मेलाराम शर्मा ने कहा कि यदि देश में RSS राष्ट्र निर्माण के कार्यों में नहीं लगा होता, तो आज कांग्रेस ने इस राष्ट्र के कई टुकड़े कर दिए होते। उन्होंने कांग्रेस को देश को भारत और पाकिस्तान दो टुकड़ों में बांटने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और लोगों को जाति, धर्म और समुदाय के आधार पर बांटने का काम करती रही है। इसके विपरीत RSS और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश में आपसी सद्भाव और सौहार्द का वातावरण पैदा करने का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें:  लहसुन के खेत में अफीम, रेणुकाजी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी अवैध खेती, आरोपी फरार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More