HomeAccidentसिरमौर में 4 सड़क हादसे: एक पर्यटक की गई जान, छह घायल;...

सिरमौर में 4 सड़क हादसे: एक पर्यटक की गई जान, छह घायल; नाहन में पुलिस कर्मी से मारपीट

जिला सिरमौर में 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर चार सड़क हादसे सामने आए हैं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कुल 6 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहन : जिला सिरमौर में 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर चार सड़क हादसे सामने आए हैं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कुल 6 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना संगड़ाह में दर्ज मामले के अनुसार हरिपुरधार से लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। शिकायतकर्ता जगपाल सिंह पुत्र संत राम निवासी गांव नड्डा, डाकघर नया गांव, तहसील खरड़, जिला मोहाली (पंजाब) ने पुलिस को बताया कि वह दोस्तों के साथ घूमने हरिपुरधार गए थे। जब वह लौट रहे थे तो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। यह दुर्घटना कार चालक कृष्ण निवासी गांव मनी माजरा द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। इस हादसे में जगपाल पुत्र राम सिंह निवासी गांव बृगरा, हकीमपुर, कालका, जिला पंचकुला (हरियाणा) की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  सरकारी भवनों में पंचायतों की मदद से संचालित होंगे रीडिंग रूम और अपना पुस्तकालय: अपूर्व देवगन

दूसरा मामला पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में दर्ज हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। शिकायतकर्ता रिंकु पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव व डाकघर पनार, तहसील ददाहू ने बताया कि वह अपने पिता गुलाब सिंह को मोटरसाइकिल पर बैठाकर नाहन से घर जा रहा था। जब वह दाबड़ पहुंचा तो एक टिप्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। शिकायत में बताया गया कि यह हादसा टिप्पर चालक राजेश निवासी गांव कांटी, तहसील कमरऊ द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होना पाया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।

तीसरा सड़क हादसा पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। शिकायतकर्ता दीपक तोमर पुत्र भोपाल सिंह निवासी देवीनगर, पांवटा साहिब ने बताया कि बायोवेदा कंपनी के पास एक मोटरसाइकिल गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही थी। बाइक पर 2 लोग स्वर थे। इसी दौरान सड़क किनारे गलत दिशा में खड़े एक कैंटर के चालक ने बिना देखे अचानक खिड़की खोल दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक खिड़की से टकराकर सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। जांच में यह हादसा मोटरसाइकिल चालक मनजीत द्वारा तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने और कैंटर चालक द्वारा लापरवाही बरतने के कारण होना पाया गया।

ये भी पढ़ें:  वंदे मातरम के गौरवमयी 150 वर्ष: हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा नाहन

चौथा मामला पुलिस थाना नाहन में दर्ज हुआ है, जहां कारों की टक्कर के बाद मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। जिला यातायात इकाई नाहन में तैनात आरक्षी गौरव ने शिकायत में बताया कि वह बवेजा पेट्रोल पंप पर अपनी कार में तेल डलवाने गया था। इसी बीच उसके भाई ने फोन कर बताया कि साईं अस्पताल के पास उनकी गाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचने पर कार चालक सचिन और उसके साथी हरदीप और तुषार ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की, जिससे उन्हें टांग, हाथ, मुंह और सिर पर चोटें आईं। पुलिस थाना नाहन में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 351(2), 352, 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सभी सड़क हादसों में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  आपके पास भी आए ये टीम तो सवालों का दें सही जवाब, सफल बनाएं अभियान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More