HomeCrimeनाहन दंगा मामला: एक और गिरफ्तार, सभी आरोपियों से जुड़े मामले की...

नाहन दंगा मामला: एक और गिरफ्तार, सभी आरोपियों से जुड़े मामले की जांच आगे बढ़ी, आपराधिक पृष्ठभूमि आई सामने

मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए यह गिरफ्तारी की गई है। जांच के दौरान आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जानकारी जुटाई गई, जिसमें सामने आया कि ये आरोपी पूर्व में भी दंगे और मारपीट के मामलों में संलिप्त रहे हैं।

नाहन : सिरमौर पुलिस ने दंगे के मामले में पहले से गिरफ्तार पांच आरोपियों के अलावा एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना सदर नाहन में 26 जनवरी 2026 को दर्ज केस में की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने माननीय अदालत से उसका छह दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दंगा फसाद और दहशत फैलाने के मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जो पुलिस हिरासत रिमांड पर चल रहे हैं। जांच को गहनता से आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने रोहित कुमार (20) पुत्र राजिंद्र कुमार निवासी गांव जैदरी, तहसील व थाना छछरोली, जिला यमुनानगर, हरियाणा को भी गिरफ्तार किया है। मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए यह गिरफ्तारी की गई है।

ये भी पढ़ें:  शुक्र है इस फर्जी डाक्टर ने हिमाचल में नहीं की कोई सर्जरी, वरना पैदा होते MP जैसे हालात, जानिए क्या है कनेक्शन, ये भी बड़ा सवाल

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जानकारी जुटाई गई, जिसमें सामने आया कि ये आरोपी पूर्व में भी दंगे और मारपीट के मामलों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ पुलिस थाना छछरोली में 23 फरवरी 2022 में भारतीय दंड संहिता की धाराओं में केस दर्ज है, जो वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।

इसी तरह आरोपी विशाल के विरुद्ध थाना छछरोली में 27 मई 2020 में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुए थे, जिसमें उसे माननीय अदालत से सजा हो चुकी है। वहीं आरोपी आशिक के खिलाफ पुलिस थाना छछरोली में मामला संख्या 321/24 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

ये भी पढ़ें:  दुबई से लौटकर आई 23 साल की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में हिमाचल प्रदेश में इस तरह की वारदातों को अंजाम न दिया जा सके और आपराधिक प्रवृत्ति के अन्य लोगों को भी इस कार्रवाई से सबक मिले।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More