HomeHimachalSolanस्टोन क्रशर पर अवैध खनन का केस, हिल स्लोप पट्टे की आड़...

स्टोन क्रशर पर अवैध खनन का केस, हिल स्लोप पट्टे की आड़ में अत्यधिक खनिज दोहन का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि हिल स्लोप खनन पट्टे की आड़ में निर्धारित सीमा से अधिक खनिज सामग्री निकाली गई और कुंडलू खड्ड, सरकारी भूमि व नदी-नालों से भी अवैध रूप से खनिज सामग्री निकालकर क्रशर तक पहुंचाई गई, जिससे राज्य सरकार को राजस्व हानि और पर्यावरण को क्षति की आशंका जताई गई है।

नालागढ़ : पुलिस थाना नालागढ़ में बगलेहड़ स्थित शिवालिक स्टोन क्रशर के खिलाफ पुलिस ने अवैध खनन का केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार क्रशर के नाम पर ढलायन क्षेत्र में स्वीकृत हिल स्लोप खनन पट्टे की आड़ में निर्धारित सीमा से अधिक खनिज सामग्री निकाली गई और कुंडलू खड्ड, सरकारी भूमि व नदी-नालों से भी अवैध रूप से खनिज सामग्री निकालकर क्रशर तक पहुंचाई गई, जिससे राज्य सरकार को राजस्व हानि और पर्यावरण को क्षति की आशंका जताई गई है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर, 24 साल के युवक की दर्दनाक मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More