HomeHimachalMandiमंडी में 10391 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 2845 उम्मीदवारों ने वापस लिए...

मंडी में 10391 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 2845 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, 1326 प्रत्याशी निर्विरोध चुने

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडी जिला में पंचायती राज चुनावों के लिए अब 10391 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। कुल 14562 वैध प्रत्याशियों में से 2845 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं, जबकि 1326 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मंडी : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडी जिला में पंचायती राज चुनावों के लिए अब 10391 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। कुल 14562 वैध प्रत्याशियों में से 2845 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं, जबकि 1326 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों में पंचायत समिति सदस्य के 4, प्रधान के 9, उपप्रधान के 12 तथा वार्ड सदस्य के 1301 प्रत्याशी शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 14614 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से 52 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए थे।

ये भी पढ़ें:  भूर्शिंग महादेव मंदिर में 8 दिन बहेगी भक्ति की बयार, 7 जून से हो रहा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 22, पंचायत समिति सदस्य के लिए 137, प्रधान पद के लिए 689, उपप्रधान पद के लिए 786 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 1211 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए।

उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं, जिसके बाद उम्मीदवार अब अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार कर सकेंगे। पंचायती राज चुनाव 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  हटवाड़ स्कूल पहुंचे डीसी राहुल कुमार, छात्र–छात्राओं से किया संवाद, आवश्यक व्यवस्थाएं भी जांचीं

Latest Articles

Explore More