HomeHimachalSolanमां-बाप से बिछड़े 4 मासूमों के लिए फरिश्ता बनी बद्दी पुलिस, महिला...

मां-बाप से बिछड़े 4 मासूमों के लिए फरिश्ता बनी बद्दी पुलिस, महिला थाना टीम ने ऐसे ढूंढ निकाले परिजन

बद्दी बैरियर के पास रोते-बिलखते मिले चार छोटे बच्चों को महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सकुशल उनके परिजनों से मिलवा दिया।

बीबीएन : बद्दी बैरियर के पास रोते-बिलखते मिले चार छोटे बच्चों को महिला पुलिस थाना बद्दी की टीम ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सकुशल उनके परिजनों से मिलवा दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवारजनों ने राहत की सांस ली और बद्दी पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार महिला पुलिस थाना बद्दी को सूचना मिली थी कि बद्दी बैरियर के पास 4 मासूम बच्चे अकेले घूम रहे हैं और रो रहे हैं। सूचना मिलते ही महिला पुलिस थाना बद्दी ने बिना देर किए उप निरीक्षक लखबीर सिंह को पुलिस टीम सहित मौके पर रवाना किया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों और हरियाणा सीमा से सटे इलाकों में बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार बच्चों के माता-पिता का पता लगा लिया।

ये भी पढ़ें:  पूर्व उपप्रधान की निर्मम हत्या पर भड़का शोषण मुक्ति मंच, आरोपी के खिलाफ मांगी ये कार्रवाई

इसके बाद चारों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर परिवारजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने बद्दी पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बद्दी पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस हमेशा प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों की मदद के लिए हर समय तत्पर है।

ये भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग करेगा प्रदेश के सभी कॉलेजों की रैंकिंग, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया : रोहित ठाकुर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More