होमHimachalSolanब्लाइंड मर्डर केस में बद्दी पुलिस की तेज कार्रवाई, दो संदिग्ध हिरासत...

ब्लाइंड मर्डर केस में बद्दी पुलिस की तेज कार्रवाई, दो संदिग्ध हिरासत में लिए, हत्या से मचा हड़कंप

बरोटीवाला थाना क्षेत्र के लोअर भटेड़ गांव में शिव मंदिर के समीप युवक का शव मिलने के मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

बीबीएन : बरोटीवाला थाना क्षेत्र के लोअर भटेड़ गांव में शिव मंदिर के समीप युवक का शव मिलने के मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

लोअर भटेड़ गांव स्थित शिव मंदिर के समीप 2 जुलाई को एक युवक का शव मिलने की सूचना पर बरोटीवाला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान आशुतोष कुमार गौरव पुत्र अजीत कुमार निवासी गांव बौलिया, तहसील नौहटा, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई। वह बद्दी की एक स्थानीय कंपनी में कार्यरत था और अपने परिवार के साथ भटेड़ में रहता था।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के निर्देश पर पनसाई के परिवार की समस्या हल करने SDM के साथ पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की समीक्षा की और पुलिस टीमों को निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच के निर्देश दिए। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए।

एसपी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की जांच के लिए थाना बरोटीवाला पुलिस, सीसीटीवी टीम और साइबर टीम को संयुक्त रूप से लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी NH के चौड़ीकरण को लेकर सराहां में बैठक, आईं आपत्तियां, सुझाव भी दर्ज

पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More