HomeHimachalSirmaurशमशेर स्कूल नाहन के शिक्षक अमित शर्मा बने NCC सेकंड ऑफिसर, कंधों...

शमशेर स्कूल नाहन के शिक्षक अमित शर्मा बने NCC सेकंड ऑफिसर, कंधों पर सजे दो सितारे, बढ़ाया सिरमौर का मान

अमित शर्मा ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) से दो माह का कठिन रेजिमेंटल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर एनसीसी में सेकंड ऑफिसर का रैंक हासिल किया है।

नाहन : सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन स्थित शमशेर स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) से दो माह का कठिन रेजिमेंटल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर एनसीसी में सेकंड ऑफिसर का रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उनके कंधों पर दो सितारे सजाए गए हैं।

अमित शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान फिजिकल फिटनेस, फायरिंग, आपदा प्रबंधन, मैप रीडिंग और नेतृत्व क्षमता सहित विभिन्न कठिन मानकों पर शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाता है, ताकि वे विद्यालयों में एनसीसी गतिविधियों का प्रभावी संचालन कर सकें और एनसीसी तथा भारतीय सेना के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभा सकें।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 23 जनवरी को बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट, सूखे जैसी स्थिति से निजात मिलने के आसार

प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित पासिंग आउट परेड में अकादमी के कमांडेंट मेजर जनरल सरबजीत सिंह बक्शी ने सभी प्रशिक्षुओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और एकता की सराहना की।

इस बड़ी उपलब्धि से अमित शर्मा ने सिरमौर का मान बढ़ाया है। बता दें कि अमित शर्मा शमशेर स्कूल नाहन में टीजीटी संस्कृत के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। 2024 से वह एनसीसी का चार्ज संभाले हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  मंदिर समिति की बैठक न होने से चूड़धार में अटके विकास कार्य, एसडीएम चौपाल से जल्द बैठक बुलाने की मांग
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More