HomeHimachalSirmaurसिरमौर में नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ ये शख्स गिरफ्तार,...

सिरमौर में नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ ये शख्स गिरफ्तार, डिटेक्शन टीम ने की कार्रवाई, पहले भी हो चुकी गिरफ्तारी

पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ये आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम गश्त के दौरान रैनबैक्सी चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रवि निवासी गांव कालाअंब, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) अपनी कार में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल लेकर विकासनगर से पांवटा साहिब की ओर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:  औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 60 करोड़ से दूर होगी बिजली की समस्या, पावर कट और लो वोल्टेज से मिलेगा छुटकारा

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4796 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नशीले कैप्सूल के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

एसपी ने बताया कि आरोपी रवि पहले भी थाना कालाअंब के एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस मामले में उसके कब्जे से 72 नशीले कैप्सूल और कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप बरामद किया गया था।

ये भी पढ़ें:  आपातकालीन सेवा ERSS-112 में हिमाचल पुलिस का दबदबा, औसत रिस्पॉन्स टाइम में देश में पहला स्थान
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More