HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर शिलाई के व्यक्ति की संदिग्ध मौत,...

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर शिलाई के व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

पांवटा साहिब के व्यस्तम विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस वारदात से क्षेत्र से सनसनी फैल गई है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस वारदात से क्षेत्र से सनसनी फैल गई है।

करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच सड़क पर गंभीर हालत में मिले व्यक्ति को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और मौत की वजह जानने के लिए घटनास्थल से लेकर आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मृतक की पहचान भाव सिंह निवासी बोराड, शिलाई क्षेत्र, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भाव सिंह किसी काम से पांवटा साहिब आया हुआ था। तड़के वह विश्वकर्मा चौक के पास गंभीर हालत में मिला। इसके बाद उसे उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस की खेप के साथ दो भाई गिरफ्तार

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अस्पताल से पुलिस को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और बाद में घटनास्थल पर जाकर भी जांच की। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

CCTV फुटेज में तलाशे जा रहे सुराग
पुलिस विश्वकर्मा चौक और आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भाव सिंह घटना से पहले कहां था, उसके साथ कौन लोग थे और उस दौरान घटनास्थल के आसपास कौन-कौन मौजूद था।

ये भी पढ़ें:  पहले 4 किमी पैदल चलकर स्कूल से घर पहुंची छात्रा, खाना खाया न पीया पानी, फिर ड्रेस में ही लगाया फंदा

फिलहाल पुलिस ने मौत के कारण को लेकर अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के साथ पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे अन्य साक्ष्यों से मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें:  Himachal: सरकार के निर्देश, करुणामूलक आधार पर आवेदकों का डाटा प्रस्तुत करें अधिकारी 
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More