होमHimachalSirmaurसिरमौर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सुबह चला...

सिरमौर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सुबह चला हादसे का पता, झाड़ियों में मिला चालक का शव

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में हुए एक हादसे में गाड़ी चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में हुए एक हादसे में गाड़ी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का पता उस समय चला, जब एक व्यक्ति सुबह खेत में काम करने और पशुओं के लिए चारा लेने गया था। उसने खेत के नीचे झाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो और उसके पास एक व्यक्ति को पड़ा देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की सुबह रमेश सिंह निवासी बांदली, डाकघर कांडो भटनोल, तहसील शिलाई अपने खेत में काम करने गया था। इसी दौरान उसे नीचे वाले खेत के पास एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त दिखाई दी। वह वाहन के पास पहुंचा तो उसने बोलेरो का नंबर HP85-4002 देखा। आसपास देखने पर झाड़ियों में एक व्यक्ति पड़ा मिला। उसकी पहचान प्रदीप सिंह निवासी ढाढस, तहसील शिलाई के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  विश्व जल दिवस : मलगांव के बच्चों ने चित्रकला से समझाया पानी का महत्व, बढ़ाई जागरूकता

बताया जा रहा है कि हादसे में प्रदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस थाना शिलाई की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  HIMACHAL: 99.57% अंक लाने वाली अलीशा बनीं एक दिन की DC, जनसमस्याएं सुनीं, संभाली प्रशासनिक जिम्मेदारी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More